फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   monkey ran away with mobile help desk and COG of inspector in charge

Santkabirnagar: महिला हेल्प डेस्क व प्रभारी निरीक्षक का CUG मोबाइल लेकर भागा लंगूर, डेढ़ घंटे के बाद मिला वापस

Tue, 30 Aug 2022 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 04:50 PM IST
सार

महुली थाने का एक लंगूर इस समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह आने जाने वाले फरियादियों का पैर पकड़ लेता है तथा बिना कुछ लिए छोड़ता नहीं है। यह लंगूर अक्सर फरियादियों के बीच में ही रहता है, जो कोई उसको कुछ खाने को देता है उसी को खाकर अक्सर महुली थाना परिसर में स्थित एक नीम के पेड़ पर रहता है।

विज्ञापन
monkey ran away with mobile help desk and COG of inspector in charge
महुली थाने में एसओ के पास बैठा बंदर। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना परिसर में एक लंगूर ने सोमवार को लगभग एक घंटे तक पुलिस कर्मियों को परेशान करके रखा है। बंदर पहले महिला हेल्प डेस्क का सीयूजी लेकर भाग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद किसी तरह से महिला हेल्प डेस्क का सीयूजी मोबाइल फेंका। जिससे उस मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल लेकर भाग गया, जो काफी देर बाद मिला।
विज्ञापन


आपको बता दें कि महुली थाने का एक लंगूर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। वह आने जाने वाले फरियादियों का पैर पकड़ लेता है तथा बिना कुछ लिए छोड़ता नहीं है। यह लंगूर अक्सर फरियादियों के बीच में ही रहता है, जो कोई उसको कुछ खाने को देता है उसी को खाकर अक्सर महुली थाना परिसर में स्थित एक नीम के पेड़ पर रहता है। कभी-कभी यह लंगूर बैरकों में भी घुस जाता है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब दर्जनों की संख्या में फरियादी थाना परिसर में मौजूद थे। उसी समय कुछ महिला फरियादियों की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल सुषमा खरवार फरियाद सुन रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय वह लंगूर अचानक पहुंच गया और मेज पर रखा महिला हेल्प डेस्क का सीयूजी नंबर वाला मोबाइल लेकर परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद भी जब उसने मोबाइल वापस नहीं किया, तो थक हार कर सुषमा खरवार ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।

112 नंबर की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मूक दर्शक की तरह देखती रह गई। दो पुलिसकर्मी पेड़ पर भी चढ़े पर मोबाइल वापस नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद उसने मोबाइल फेंका। जिससे उसका डिस्प्ले टूट गया।


उसके कुछ क्षण बाद वह प्रभारी निरीक्षक का कीपैड वाला मोबाइल लेकर भाग गया और कुछ देर बाद उसे भी फेंक दिया। इस प्रकार डेढ़ घंटे तक लंगूर का ड्रामा चलता रहा। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed