{"_id":"6937251a8504aa11d60abdeb","slug":"the-mla-met-with-the-family-of-the-deceased-station-house-officer-and-spoke-to-the-sp-of-jalaun-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142501-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिवंगत थाना प्रभारी के परिजनों से मिले विधायक, जालौन के एसपी से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिवंगत थाना प्रभारी के परिजनों से मिले विधायक, जालौन के एसपी से की बात
Tue, 09 Dec 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रजनौली में मृत दारोगा के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देते हुए विधायक गणेश चंद्र चौहान । स्रोत -
संतकबीरनगर। धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान सोमवार की देर शाम धनघटा थाना क्षेत्र के रजनौली गांव में पहुंचे। वहां पर वह दिवंगत थाना प्रभारी अरुण कुमार राय के भाई अरविंद राय,इकलौते बेटे बेटे अमृतांश राय के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। उन्होंने उनके समक्ष शोक संवेदना व्यक्त की। हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
धनघटा के विधायक ने परिजनों से मुलाकात के दौरान जालौन के एसपी व सीओ से मोबाइल पर बात की। उनसे उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई करने की भी बात कही। जालौन के कुठौंद थाने पर प्रभारी रहे अरुण कुमार राय के सरकारी आवास पर गत शुक्रवार को उनकी हत्या कर दी गयी थी। विधायक ने एसपी से इस संबंध में चल रही कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रकरण की जांच के लिए एसआइटी गठित हो गई है। एसआईटी इस मामले की पूरी गहनता से जांच पड़ताल करेगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस घटना से वह काफी दुखी हैं। यह उनके परिवार की क्षति के समान है।