फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The miscreants beat up the youth and opened fire, pellets hit his hand

Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने युवक को पीटा, की फायरिंग, हाथ पर लगे छर्रे

Wed, 16 Jul 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the youth and opened fire, pellets hit his hand
मारपीट और फायरिंग में घालय युवक।
तिघरा/संतकबीरनगर। बखिरा थानाक्षेत्र के तिघरा में स्थित बघौली ब्लाॅक परिसर के गेट के पास बुधवार की देर शाम विवाद को लेकर मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक के दाएं हाथ व गाल पर गोली के छर्रे लगे हैं। युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल में इलाज चल रहा है। बखिरा थानाक्षेत्र के करैली गांव के प्रधान विद्याधर यादव का पुत्र देवेन्द्र यादव (22) ने बताया कि वह किसी काम से शाम 6:30 बजे के करीब बघौली ब्लाॅक पर आया था। इसी दौरान सीहटीकर गांव के बंटी पाठक, अनुराग उर्फ डान, समदहा निवासी सौरभ मिश्रा तथा दो अन्य अज्ञात लोग आए और उसपर हमला बोल दिया तथा बुरी तरह से पीटने लगे। वे जान से मारने के लिए असलहे से चार बार फायरिंग किया। इस दौरान हाथ और गाल पर गोली के छर्रे लगे हैं। ब्लाॅक परिसर में मौजूद देवेन्द्र के चाचा विजय यादव उसे बचाने के लिए आए तो युवकों ने उनपर भी असलहा तान दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed