{"_id":"695feeec762e06188e07c196","slug":"the-message-was-given-to-adopt-the-ideals-of-swami-vivekananda-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144091-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों काे अपनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों काे अपनाने का दिया संदेश
Thu, 08 Jan 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मिनी मैराथन दौड़ को रवाना करते एडीजे-स्रोत न्यायालय
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में बृहस्पतिवार को स्टेडियम गेट से नेदुला चौराहे तक युवाओं ने दौड़ लगाकर स्वामी विवेकांनद के आदर्शों काे अपनाने का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में वह भी शामिल हुए।
सुबह 7.30 बजे प्रारंभ हुई दौड़ में बालक व बालिका वर्ग के 30 युवाओं ने प्रतिभाग किया। बालक व बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ''जीवन को हां, नशे को ना'' की शपथ दिलाई गई। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बालक वर्ग में विकास प्रथम, मनमोहन द्वितीय, अनिल तृतीय तथा बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा सृष्टि तृतीय रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव, एथलेटिक कोच मनोज यादव, रेसलिंग कोच यादुवेंद्र, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश, राम भवन चौधरी आदि मौजूद रहे।