फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The mercury rises another degree; people are left miserable by the sultry heat.

Sant Kabir Nagar News: एक डिग्री और चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Thu, 04 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The mercury rises another degree; people are left miserable by the sultry heat.
संतकबीरनगर। जिले में मौसम तेजी से तल्ख होने लगा है। सुबह 10 बजे से ही धूप लोगों को झुलसाने लगी है। इसके साथ ही गर्म हवा चलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। लोग पसीने से लथपथ हो जा रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में वृद्धि से दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने से लोग घरों से निकलने से कतराने लगे हैं। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं वह चेहरे पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच जहां भी छांव दिख रही है वहीं ठहर जा रहे हैं। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इससे दुकानदार भी परेशान हैं, वजह यह है कि दिन में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। गर्मी व उमस से पंखा, कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। जिला अस्पताल में भी इस समय मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दो दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed