फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The meeting was the fourth selection Kotedar

चौथी बैठक में हुआ कोटेदार का चयन

Wed, 29 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 29 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The meeting was the fourth selection Kotedar
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
महुली थाना क्षेत्र के भीटी हरदो में बुधवार को कोटा चयन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस बल के मौजूदगी में ग्रामीणों ने रणविजय को गांव का कोटेदार चुना। 
विज्ञापन

खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम भीटी हरदो गांव में बुधवार को कोटा चयन के लिए बैठक आयोजित हुई। इससे पहले तीन बार आयोजित हुई कोटा चयन की बैठक स्थगित हो चुकी थी। प्राथमिक विद्यालय उसरापार पर एडीओ पंचायत अशोक कुमार पांडेय और ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक राय पहुंचे। पहले से ही गांव के सैकड़ों लोग विद्यालय पर पहुंच चुके थे। ग्राम प्रधान राजाराम मौके पर नहीं पहुंचे। बार बार एडीओ पंचायत के बुलाने के बाद भी जब ग्राम प्रधान बैठक स्थल पर नहीं पहुंचे तो एडीओ पंचायत ने उपस्थित ग्राम पंचायत सदस्यों में से दुश्यंत कुमार को पंचायती राज एक्ट के नियम 46 के तहत मिले अधिकार के हैसियत से खुली बैठक का अध्यक्ष नामित किया। 1032 मतदाताओ में से लगभग तीन सौ मतदाताओं ने बैठक के कोरम पर हस्ताक्षर किया। गांव के तीन लोगों ने दावेदारी पेश किया। जिसमें गांव के रजनीकांत पुत्र राजेंद्र प्रसाद, रणविजय पुत्र गंगादीन और सुजीत पुत्र निर्मल ने कोटेदार चयन के लिए अपनी अपनी दावेदारी पेश किया। दावेदारी पेश होने के बाद जैसे ही एडीओ पंचायत ने तीनों दावेदारों को अपने अपने समर्थकों के साथ गिनती के लिए अलग अलग खेमा बनाने को कहा तो लगभग दो तिहाई ग्रामीण रणविजय के खेमे में पहुंच गये। रणविजय के खेमे में ग्रामीणों का एक तरफा हुजूम देख बाकी के दोनों दावेदार अपने समर्थकों के साथ बैठक स्थल से चले गए। मौके पर मौजूद एसआई कमलेश सिंह मय फोर्स दावेदार को बैठक पूरी होने तक रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन न तो दावेदार रूके न ही उनके समर्थक। अंत में रणविजय के खेमे में मौजूद लोगों की गिनती की गई। इसमें 100 महिलाएं और 117 पुरुषों का समर्थन उन्हें प्राप्त हुआ। इस तरह कुल 217 मतदाताओं का समर्थन हासिल करने वाले रणविजय को एडीओ पंचायत अशोक कुमार पांडेय ने गांव का नया कोटेदार चयनित होने की घोषणा किया। विवाद की संभावनाओं के मद्देनजर एसओ महुली रमेश यादव भी मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed