फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The meeting is open to store quota selection

खुली बैठक में कोटे की दुकान का हुआ चयन

Mon, 11 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The meeting is open to store quota selection
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 विकास खंड मेंहदावल के नव सृजित ग्राम पंचायत बीमापार मेें सोमवार को कोटे की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक हुई। खुली बैठक में ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों व ग्रामीणों के सामने सर्वसम्मति से अधिकारियों ने प्रस्ताव लाया। इसमें ग्रामीणों की सर्वसम्मति से गांव के ही साविर अली कोटेदार चुना गया। कोई अन्य दावेदार न होने से शांतिपूर्ण माहौल में कोटे के चयन का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

  ग्राम पंचायत अधिकारी रविन्द्रनाथ कुशवाहा और ग्राम प्रधान जयप्रकाश मिश्र उर्फ जेपी की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। ग्राम प्रधान ने कोटे की दुकान के संबंध में दावेदारी करने के लिए लोगों को आगे आने को कहा। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य विरेंद्र अग्रहरी, प्रभुदयाल अग्रहरी, कुबेर, मनीष ने गांव के ही साविर अली के नाम का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

उपस्थित सभी ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को हाथ उठाते हुए एक - एक कर हस्ताक्षर कर समर्थन देते हुए साविर अली को कोटेदार चुना। लोगों का समर्थन मिलते ही साविर अली खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी पूर्वक सभी लोगों के बीच सामान वितरीत कराएंगे। किसी भी पात्र को इस योजना से वंचित नहीं होने देंगे। इस अवसर पर प्रेमचंद्र मिश्रा, राजू शुक्ला, ओमप्रकाश मद्धेशिया, मुहम्मद अली, बरकत शेख, इलियास अहमद, सिकन्दर अली, तीरथ पासवान, जग्गू पासवान, शांति, आरती, इंद्रावती, वेइला, झीनकी, तारा, ज्योति, कमली, उषा, रामप्रकाश मिश्र, दुर्गेश पासवान, अब्दुल रहीम, जाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed