फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The market remained bright on Guru Pushya Nakshatra... business worth Rs 25 crores.

Sant Kabir Nagar News: गुरु पुष्य नक्षत्र पर बाजार में रही रौनक... 25 करोड़ का कारोबार

Thu, 24 Oct 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
The market remained bright on Guru Pushya Nakshatra... business worth Rs 25 crores.
- ज्वेलरी, बाइक, कपड़े और बर्तन की दुकानों पर खरीदारी लगी भीड़
विज्ञापन

- ज्वेलरी आठ करोड़, बाइक एक तो कपड़े का पांच करोड़ का हुआ कारोबार
- बर्तन दो करोड़, इलेक्ट्राॅनिक के चार करोड़ और अन्य सामानों की एक करोड़ की बिक्री

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गुरु पुष्य नक्षत्र पर बाजार में रौनक देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। ज्वेलरी, कपड़ा, बाइक, बर्तन आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही। व्यापारियों की मानें तो कुल 25 करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना जताई जा रही है। देर रात तक लोग खरीदारी में जुटे रहे। इसके अलावा इस नक्षण में 27 लोगों ने जमीन का बैनामा भी कराया।
गुरु पुष्य नक्षत्र को लेकर दुकानदारों ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। बृहस्पतिवार को बर्तन की दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहीं ज्वेलरी, कपड़ा और बाइक की खरीदारी में लोग लगे जुटे रहे। लोगों ने पहले से बाइक की बुकिंग करा ली थी।
विज्ञापन

गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन खरीदारी करना शुभ होता है। इस दिन सोना, चांदी और अन्य सामानों की खरीदारी करनी चाहिए। इससे लाभ मिलता है और धन संपदा बढ़ती है। शहर के गोला बाजार में कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। वहीं ज्वेलरी की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती दिखीं। ज्वेलरी की खरीदारी करने पहुंची संजना, अनुराधा ने बताया कि उन्होंने अंगूठी खरीदी है। इस दिन सोना खरीदने से लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बर्तन की दुकान पर भीड़ रही। बाइक की दुकानों पर लोग दिखे। जिले में करीब 50 बाइकों की बिक्री हुई है। कुछ लोग तो पहले से ही बाइक की बुकिंग करा लिए थे। बाइक एजेंसी के प्रोपराइटर गगनदीप सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 50 बाइक बिकी है। इसी तरह सराफा व्यापारी हरीराम वर्मा ने बताया कि ज्वेलरी की बिक्री अच्छी हुई है।
वहीं कपड़ा व्यापारी बैजनाथ गुप्ता और विवेक छापड़िया ने बताया कि उम्मीद से ज्यादा कपड़े की बिक्री हो चुकी है। व्यापारियों की मानें तो जिले में कुल 25 करोड़ का कारोबार हुआ है। जिनमें ज्वेलरी का कारोबार करीब आठ करोड़, बाइक एक करोड़, कपड़ा का पांच करोड़, बर्तन का दो करोड़, इलेक्ट्रानिक के चार करोड़ व अन्य सामानों का एक करोड़ बिक्री हुई है।


तीन करोड़ 88 लाख की जमीन की खरीद
पुष्य नक्षत्र पर जिले में तीन करोड़ 88 लाख रुपये की जमीन की खरीद हुई है। कुल 27 लोगों ने बैनामा कराया। रजिस्ट्रार राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन जमीन का बैनामा खूब हुआ है। पहले से भी छह लोगों ने बुकिंग कराई थी। कुल 27 लोगों ने जमीन की खरीदारी की है। इनमें तीन करोड़ 88 लाख रुपये की जमीन खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed