फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The march gave the message of national unity

Sant Kabir Nagar News: पथ संचलन कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Tue, 07 Oct 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The march gave the message of national unity
प्रान्त प्रचारक का संबोधन सुनते संघ के लोग। स्रोत - आरएसएस
धनघटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को धनघटा स्थित दानीनाथ मंदिर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सड़कों पर पथ संचलन कर राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म की रक्षा और आत्मरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में शिव मंदिर परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत रमेश ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर हिंदू को सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पथ संचलन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रप्रेम और धर्मनिष्ठा की भावना जागृत करना है। कहा कि 1930 में संघ की प्रत्येक शाखा पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

सनातन संस्कृति ही हमें सर्वे भवन्तु सुखिनह कहने का अवसर देता है। हमारी राष्ट्र भक्ति पर सवाल खड़े नहीं हो सकते। देश की स्वतंत्रता के बाद भी गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में था जिसे स्वयंसेवको ने अपनी जान पर खेलकर आजाद कराया था। हमने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि भारत का हर व्यक्ति सनातनी है, भारत में जन्म लेने वाले भारतीय हैं। सबकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है लेकिन सभी के मूल में हिंदू ही है। डॉक्टर साहब ने कहा था कि देश में मरने वाले जितने श्रेष्ठ हैं उतने ही श्रेष्ठ देश के लिए जीने वाला भी है संघ की शाखा में देश के लिए जीना और मरना सिखाया जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वाबा विकास इंटर काॅलेज धनघटा के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बस्ती विभाग की विभाग प्रचारक ऋषि, विभाग के सह कार्यवाहक महेंद्र नारायण, जिला कार्यवाह सौरभ, जिला प्रचारक धीरज, शैलेश, प्रमोद, राजेंद्र, धनघटा विधायक गणेश चौहान, नगर पंचायत हैसर बाजार की अध्यक्ष रिंकू मणि, नीलमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed