फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The main accused in the murder of the youth was caught

युवक की हत्या का मुख्य आरोपी पकड़ा गया

Mon, 06 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of the youth was caught
पकड़े गए हत्यारोपी मोहम्मद मेराज को कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
युवक की हत्या का मुख्य आरोपी पकड़ा गया
विज्ञापन

तंत्रमंत्र से नुकसान पहुंचाने के शक में रिश्ते के बाबा का किया था कत्ल
भागने की फिराक में था मुख्य हत्यारोपी, पुलिस ने पकड़ा
बगीचे की झांड से घटना में प्रयुक्त बोगदा पुलिस ने किया बरामद
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डड़वा में युवक की हुई हत्या का मुख्य आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस ने सोमवार को उसे टेमा रहमत के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डड़वा गांव के पूरब बगीचे में झाड़ में छुपाए गए बोगदा को बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में मुख्य उसने बताया कि तंत्रमंत्र के जरिए रिश्ते के बाबा उसे नुकसान पहुंचाना चाहते थे। उसी वजह से उसने बोगदा से तीन बार उनके गर्दन कर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
इंस्पेक्टर क्राइम दीपक दूबे और एसएसआई राकेश मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह डड़वा गांव निवासी मोहम्मह रुस्तम उर्फ भोलू की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी फरीदा खातून ने पट्टीदार मोहम्मद मेराज, मोहम्मद इमरान व अमिरुन्निशा पत्नी मोहम्मद इमरान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में रविवार को आरोपी दंपती मोहम्मद इमरान और अमीरुन्निशा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद मेराज पुलिस की पकड़ से दूर था।
विज्ञापन

सोमवार को सूचना मिली कि हत्या का मुख्य आरोपी मोहम्मद मेराज बाहर भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टेमा रहमत के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी मोहम्मद मेराज ने बताया कि मृतक मोहम्मद रुस्तम उर्फ भोलू उसके रिश्ते के बाबा लगते थे। वे झाड़ फूंक का काम करते थे। शक था कि तंत्रमंत्र के जरिए रिश्ते के बाबा उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी वजह से उसने घटना की योजना बनाई। घटना से दो दिन पहले वह पट्टीदारी के रिश्ते के बाबा के घर से ही मांग कर भोजन किया था। मौका पाकर उसने बोगदा से गर्दन पर ताबड़तोड़ तीन बार प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर गांव के पूरब बगीचे के झाड़ में छुपाए गए घटना में प्रयुक्त बोगदा को बरामद किया गया। पकड़े गए मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed