फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The location of the missing e-rickshaw driver is misleading the police, the team also searched CCTV

Sant Kabir Nagar News: पुलिस को भटका रही लापता ई-रिक्शा चालक की लोकेशन, टीम ने सीसीटीवी भी खंगाले

Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The location of the missing e-rickshaw driver is misleading the police, the team also searched CCTV
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी लापता ई-रिक्शा चालक की अमन की तलाश में जुटी पुलिस को उसकी मोबाइल लोकेशन भटका रही है। उसका सबसे पहले लोकेशन कोतवाली क्षेत्र के उसका गांव में मिला। इसके साथ ही नौरंगिया चौराहा स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। पुलिस टीम ने लोकेशन वाले स्थान पर भी कांबिंग की। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। बैरमपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अमन 10 फरवरी को लापता हो गया। 11 फरवरी को उसका ई-रिक्शा महुली थाना क्षेत्र के घोरही व मैनसिर के बीच अशोक कुमार के मकान के पास देखा गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद परिजनों ने तहसील दिवस में बेटे के तलाश की गुहार लगाया। जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और पिता हरिश्चंद्र से प्रार्थना पत्र प्राप्त करके गांव निवासी ओमप्रकाश, जयप्रकाश, श्याम और रोहित उर्फ रवि के खिलाफ 16 फरवरी को अपहरण करके छिपाने के आरोप में केस दर्जकर अमन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में अमन की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद लिया।
विज्ञापन

सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन सबसे पहले कोतवाली क्षेत्र के उसका गांव में मिली है। जहां पर टीम ने जाकर पूछताछ की इसके बाद भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस की अलग-अलग टीमें अन्य संभावित आसपास के जनपदों में भी गई फिर भी अमन का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस सूत्रों की माने तो उसकी मोबाइल लोकेशन अन्य समीपवर्ती जनपदों में भी दिखाई दे रही है। इससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed