{"_id":"68bdcf43d526caa94706342a","slug":"the-last-date-has-passed-247-schools-have-not-locked-the-students-data-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138104-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंतिम तिथि बीती, 247 स्कूलों ने छात्रों का डाटा नहीं किया लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंतिम तिथि बीती, 247 स्कूलों ने छात्रों का डाटा नहीं किया लॉक
Mon, 08 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 247 स्कूलों ने पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति का डाटा लॉक नहीं किया है। इससे इन विद्यालयों के छात्राें की छात्रवृत्ति फंस सकती है। सीडीओ की समीक्षा में मामला खुला। सीडीओ ने डीआईओएस को इन विद्यालयों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी छात्र की छात्रवृत्ति फंसेगी तो उसके जिम्मेदार प्रधानाचार्य होंगे।
शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचति जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इन छात्रों को दो अक्तूबर को छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना है, जिसको लेकर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने शनिवार की देर शाम समीक्षा की। इसमें 247 स्कूलों ने छात्रों की प्रोफाइल लाॅक एवं फार्म अग्रसारण नहीं किया है, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
उन्होंने निर्देश दिया कि जो विद्यालय प्रोफाइल अपडेट व लॉक नहीं किए हैं उन्हे चेतावनी जारी कर दें। इसके बाद डीआईओएस ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि छात्रों की प्रोफाइल लॉक करने की अंतिम तिथि सात सितंबर निर्धारित थी, लेकिन लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
डीआईओएस हरीशचंद नाथ ने कहा कि 247 विद्यालयों द्वारा प्रोफाइल लॉक अपडेट नहीं किया जा रहा है जो विभागीय आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। उन्होंने तत्काल इसे लॉक करने का निर्देश दिया है।
अगर किसी छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिलती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।