फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The land is heating up, the crop is drying up, the humidity has increased the trouble

Sant Kabir Nagar News: आधे शहर में चार घंटे ठप रही बिजली, बेहाल रहे शहरवासी

Sun, 23 Jul 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The land is heating up, the crop is drying up, the humidity has increased the trouble
डीघा हाइवे के पास बिजली के पोल पर पेड़ के डाल को साफ करते बिजलीकर्मी
- पुराने जर्जर जंपर बदलने के लिए सुबह आठ से 12 बजे तक कटी रही बिजली
विज्ञापन

- उमस भरी गर्मी झेलने को हुए मजबूर, पानी का संकट भी खड़ा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बरसात में भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच बिजली की कटौती भी उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा रही है। रविवार को औद्योगिक क्षेत्र के ओसवाल फीडर से जुड़ी लाइन के पुराने जर्जर जंपर बदलने के लिए विद्युत निगम ने सुबह आठ बजे से बिजली आपूर्ति ठप कर दी। साथ ही अनुरक्षण का कार्य हुआ। जिससे आधे शहर की बिजली करीब चार घंटे तक पूरी तरह से ठप रही। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। साथ ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इससे लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। बिजली संसाधनों पर लोड बढ़ गया है। जिससे बिजली बार-बार ट्रिप कर रही है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। साथ ही लोकल फाॅल्ट और लो- वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को औद्योगिक क्षेत्र के ओसवाल फीडर की लाइन के पुराने जर्जर जंपर बदलने और अनुरक्षण के लिए सुबह आठ बजे बिजली काट दी गई। इससे करीब चार घंटे तक शहर के औद्योगिक क्षेत्र, कांशीराम आवास, नेदुला, सरौली, पुलिस लाइन, अंसार टोला, पठान टोला, मीट मंडी समेत कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। साथ ही बघौली, मगहर, उतरावल फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली भी ठप रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के अभाव में मोटर नहीं चले और पानी का संकट खड़ा हो गया। बिजली उपभोक्ता महेंद्र कुमार, दीनदयाल, रामजीत, कन्हैया आदि ने बताया कि कई दिनों से बिजली का संकट बना हुआ है। रविवार को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक बिजली न रहने से परेशानी झेलनी पड़ी।
0000000000000000000000000
कई जगह काटी गई पेड़ की डालियां
बिजली संकट दूर करने के लिए निगम के कर्मियों ने शहर के कई हिस्सों में पेड़ की डालियाें का काटने का कार्य किया। उनका कहना है कि पेड़ की डालियों के बीच से होकर कई जगह तार गए हैं। जो हल्की हवा में आपस में टकराते हैं और आपूर्ति ठप हो जाती है।

000000000000000000000000000000
कोट
शहर में बिजली संकट को दूर करने के लिए रविवार को औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर पुराने जर्जर जंपर बदले गए हैं। इसके कारण बिजली की कटौती करनी पड़ी है। कार्य पूर्ण हो गया है, इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही कई जगह पर पेड़ की डालियों को भी काटा गया है। पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो।

-मिथिलेश कुमार, अवर अभियंता, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed