{"_id":"570be3f94f1c1b58464a6b0c","slug":"the-kalash-yatra-grand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य कलश यात्रा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य कलश यात्रा निकाली गई
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकाली गयी।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौली के रोसया बाजार में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इसमें 108 कन्याओं ने भाग लिया। पवित्र सरयू नदी के मैंदी घाट से जल भरकर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया।
आचार्य गणेशदत्त और महेंद्र ने बताया कि जल कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। दूसरे दिन मंडप प्रवेश, तीसरे दिन देवी पूजन और प्राण प्रतिष्ठा होगी, जबकि चौथे और पांचवें दिन क्रमश: क्षेत्र भ्रमण, हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इससे पहले सरयू तट पर आचार्यो के वैदिक मन्त्रों के बीच भूमि, कलश और जल पूजन हुआ। जिसके बाद कन्याओ ने अपने सिर पर कलश रखा। गाजे-बाजे के साथ क्षेत्र के तिलकुपुर, नकहा, बछईपुर होते हुए कलश यात्रा रोसया स्थित मंदिर पर पहुंची, जहां कलश स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। इस मौके पर धरमवीर, रामकेदार, भीष्म, रामबृक्ष, मदनलाल, अर्जुन, शिवम आदि मौजूद रहे।