{"_id":"68e4028df9c066df7001c25f","slug":"the-journey-to-gorakhpur-will-be-easier-roadways-bus-will-run-from-umaria-bazaar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139381-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आसान होगा गोरखपुर का सफर, उमरिया बाजार से चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आसान होगा गोरखपुर का सफर, उमरिया बाजार से चलेगी रोडवेज बस
Mon, 06 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। उमरिया बाजार से सिकरीगंज होकर गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों का सफर अब आसान होगा। उमरिया बाजार से गोरखपुर के लिए राप्ती नगर डिपो की बस रोजाना संचालित होगी। जिसे मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान रवाना करेंगे।
उमरिया बाजार के प्रधान अशोक कुमार अग्रहरि ने बताया कि उमरिया बाजार से गोरखपुर के लिए कोई सरकारी बस संचालित नहीं होती थी। जबकि यहां के व्यापारियों तथा आम लोगों का बराबर गोरखपुर आना-जाना लगा रहता है। जनसमस्या को देखते हुए परिवहन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को पत्र लिखकर बस संचालित किए जाने का मांग किया गया। जिस पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस संचालित किए जाने का आदेश दिया।
राप्ती नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर से उमरिया बाजार वाया सिकरीगंज होकर गोरखपुर के लिए बस संचालित की जाएगी। उमरिया बाजार से चलकर एक घंटा 15 मिनट में 66 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बस गोरखपुर कचहरी बस स्टेशन पर पहुंचेगी, जिसका किराया उमरिया बाजार से गोरखपुर तक का 92 रुपये लगेगा।
विज्ञापन
शाम 5:30 बजे बस कचहरी स्टेशन से चलकर उमरिया बाजार पहुंचेगी। मालूम हो कि इस क्षेत्र से गोरखपुर के लिए कोई परिवहन निगम की बस संचालित नहीं होती थी, जिससे प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किराया वसूल करते थे और लोगों की खलीलाबाद से होकर गोरखपुर जाने के लिए मजबूरी होती थी। अब जब सरकारी बस उमरिया बाजार से संचालित होगी तो सीधे गोरखपुर जाने वाले उमरिया बाजार, धनघटा, हैसर बाजार, लोहरैया आदि स्थानों के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और वह कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।
मंगलवार को विधायक गणेश चंद्र चौहान राप्ती नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह सुबह 11 बजे उमरिया बाजार से हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए बस को रवाना करेंगे।