फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The journey became safe...got rid of jolts on the overbridge

Sant Kabir Nagar News: सफर सुरक्षित हुआ...ओवरब्रिज पर हिचकोलों से मिली निजात

Sat, 24 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The journey became safe...got rid of jolts on the overbridge
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज पर अब लोगों को झटके नहीं लगेंगे। खबर को संज्ञान में लेकर प्रशासन ने इस ओवरब्रिज के गैप को भरवा दिया है। इससे लोगाें का सफर आसान हो गया है।
विज्ञापन

20 मई के अंक में नहीं भरे गए गैप, ओवरब्रिज पर लग रहे झटके शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसमें लोगों को आने-जाने में होने वाली दुश्वारियां को उठाया गया था। इस ओवरब्रिज पर कुल 27 स्थानों पर गैप मिले थे, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इससे लोगों को कमर दर्द आदि की समस्या झेलनी पड़ रही थी। इसके साथ ही जो लोग धनघटा और आंबेडकरनगर की तरफ से आते-जाते थे, वह गैप के चलते काफी परेशान थे। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद शुक्रवार को ओवरब्रिज पर बने गैप को भरने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक ओवरब्रिज पर बने सभी गैप को भर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। शहर के निवासी परमात्मा प्रसाद चौधरी, सुनील गुप्ता आदि ने कहा कि मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर गैप होने से सफर में परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन अब गैप भर दिया गया है। इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed