फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The issues of housing and Ayushman cards were raised at the village meeting.

Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल में उठा आवास, आयुष्मान कार्ड का मुद्दा

Fri, 26 Dec 2025 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The issues of housing and Ayushman cards were raised at the village meeting.
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत परसहर और चौराकला में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन सहित अन्य मामलों को उठाया। अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 बजे से पौली ब्लाॅक के परसहर में चौपाल लगाई गई। ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आवास, पेंशन , सम्मान निधि के 12 मामले आए, जिसका निस्तारण किया गया। चौराकला में ग्राम पंचायत अधिकारी रामप्रताप राय की अध्यक्षता में तीन बजे से चौपाल लगी, जिसमें में कुल 15 लोगों ने अपनी बात रखी। जिसमें आवास, पेंशन और नाली निर्माण के मामले शामिल रहे। ग्रामीणों ने जल निगम द्वारा पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछाने के लिए सड़क खोद कर छोड़ दिए की बात कहीं। इस पर जल निगम को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया। एससआईआर पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इस मौके पर एडीओ एजी दयाराम यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव, रामप्रताप राय, रवि आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed