फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The issue of not getting pension and honor fund remained prominent in Chaupal.

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में छाया रहा पेंशन व सम्मान निधि न मिलने का मुद्दा

Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The issue of not getting pension and honor fund remained prominent in Chaupal.
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के पचरा व दुल्हापार में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। चौपाल में पेंशन व किसान सम्मान निधि न मिलने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

पचरा में आयोजित चौपाल में गांव के विश्राम, रामू और रामचरन ने किसान सम्मान निधि तो फूला देवी और किसमती ने विधवा पेंशन न मिलने की समस्याएं बताईं। दुलहापार में आयोजित चौपाल में राबिया खातून, बासमती, जैनुल देवी, सोना देवी ने समस्याओं को रखा। कुल 12 मामले आए। ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड आदि की समस्याएं बताईं। एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में 25 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस मौके पर अशोक चौधरी, रमेश यादव, राजेश यादव, मोहम्मद मुसीर, जया सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed