{"_id":"6917891f3450d930310f4a79","slug":"the-issue-of-kisan-samman-nidhi-and-pension-was-raised-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-141268-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसान सम्मान निधि व पेंशन का मुद्दा उठाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसान सम्मान निधि व पेंशन का मुद्दा उठाक
Sat, 15 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर पूर्वी में लगी हुई ग्राम चौपाल में समस्या सुनते हुए अधिकारी । संवाद
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत भगवानपुर पूर्वी में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। ब्लाॅक कर्मियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल में पेंशन और किसान सम्मान निधि का मुद्दा छाया रहा। कुछ समस्याओं का निस्तारण भी किया गया।
गांव की समस्या का मौक़े पर ही निस्तारण कराने के उद्देश्य से हर शुक्रवार को दो गांवों में चौपाल का आयोजन होता है। भगवानपुर पूर्वी में पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर राय की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा ने शासन की योजनाओं से अवगत कराया।
प्रधान के प्रतिनिधि विजय शंकर राय ने कहा कि पारदर्शिता के साथ योजनाओं का संचालन हो रहा है। निर्मल यादव, राम सहाय, स्वामी नाथ, सुरेश चंद्र ने किसान सम्मान निधि का मुद्दा उठाया। रामचंद्र ने नाली बनवाने की मांग की। राम दरश और भिखारी ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। पंचायत सचिव मंजूषा, प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश राय, एडीओ समाज कल्याण अजीत सिंह, पंचायत सहायक स्वाती पांडेय, रोजगार सेवक जयहिंद, स्वच्छता प्रेरक संदीप शुक्ला, पूर्व प्रधान प्रहलाद यादव, महेंद्र चौधरी, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।