{"_id":"68a0cde35b851c73eb007302","slug":"the-hope-of-renovation-of-dilapidated-roads-is-fading-away-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137046-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार की आस हो रही धूमिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार की आस हो रही धूमिल
Sat, 16 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
शहर का टीचर्स कालोनी मार्ग जो गड्ढाें में तब्दील हुआ-
संतकबीरनगर। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के शासन के निर्देश के बाद भी शहर की कई सड़कें गड्ढाें में तब्दील है। इन जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार की आस धीरे-धीरे धूमिल होती जा रही है। सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
शहर की चार प्रमुख सड़कें ऐसी हैं, जो बारिश में पूरी तरह से टूट गई हैं। इसमें मुखलिसपुर अंडरपास से होकर आने-जाने वाला मार्ग, रेलवे स्टेशन से तितौवा मार्ग, टीचर काॅलोनी और मेंहदावल रोड शामिल है। यह सड़कें कई जगह टूट गई हैं, इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हालात यह है कि नगर पालिका प्रशासन इन सड़कों को दुरूस्त कराने के लिए गंभीर नहीं दिख रही है।
-- -- -- -- -- --
मुखलिसपुर अंडर पास से जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे
शहर में मुखलिसपुर तिराह से लेकर अंडरपास होकर औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थिति यह है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को हिचकाेले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। यह शहर की प्रमुख सड़क है, जो धनघटा जाती है। प्रतिदिन इस मार्ग से होकर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए डीएम व पालिका चेयरमैन ने निरीक्षण भी किया था। इस दौरान सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक प्रस्ताव ही तैयार नहीं हो सका है। इस क्षेत्र के निवासी पप्पू वर्मा, महेश कुमार आदि ने सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रेलवे स्टेशन से तितौवा मार्ग पर गड्ढों की भरमार
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से तितौवा चौराहे तक सड़क पर गड्ढों की भरमार है। जगह-जगह सड़क टूट गई है। सीओ कार्यालय के सामने तो सड़क में एक से दो फुट गहरा गड्ढा बन गया है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना संभव नहीं हो पाता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग रेलवे स्टेशन को जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इससे होकर आते-जाते हैं। इस क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार, आनंद मौर्या आदि ने बताया कि सड़क टूट गई है। जिससे परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत कराए जाने की जरूरत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेंहदावल रोड की सड़क पर गड्ढे से बढ़ी परेशानी
खलीलाबाद से मेंहदावल जाने वाले मार्ग एसपी आफिस के पास सड़क पर गड्ढा हो गया है। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय तक कई जगह सड़क टूट गई है। जिससे लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे में वाहन का पहिया पड़ने पर दुर्घटना का भय बना रहता है। इस क्षेत्र के निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, राहुल आदि ने बताया कि सड़क पर गड्ढे के कारण काफी दिक्कत हो रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-- -- -- -- -- -- --
टीचर्स काॅलोनी में आना-जाना हुआ मुश्किल
शहर के टीचर्स काॅलोनी में आने-जाने के लिए बनी सड़क भी जगह-जगह टूट गई हैं। गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग पर ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य लोगों को आवास बना है। इसके बाद भी सड़क की बदहाली दूर करने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। इस क्षेत्र के निवासी विनोद कुमार, कौशल कुमार आदि ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
खलीलाबाद से मेंहदावल जाने वाली सड़क कई जगह टूट गई है। जिससे आना-जाना मुश्किल हो रहा है। इस सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को आने- जाने में होने वाली परेशानी दूर हो सके।
-शैलेंद्र श्रीवास्तव, शहरवासी
-- -- -- -- -- -
शासन का सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान था, लेकिन शहर की सड़कें ही गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई हैं। मुखलिसपुर रोड जाने वाली सड़क पर गड्ढों के कारण काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इसका जल्द चौड़ीकरण कराया जाना चाहिए।
-शिव चौरसिया, शहरवासी
कोट
शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। सड़कों पर जहां गड्ढे हो गए हैं, उन्हें जल्द ही भरवाया दिया जाएगा।
-अवधेश भारती, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद