फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Home Guards marches

होमगार्डों ने जुलूस निकाला

Sat, 06 Aug 2016 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 06 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The Home Guards marches
होमगार्डाें ने कार्य बहिष्कार कर जुलूस निकाला।  - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश होगमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिशन के बैनर तले छठवें दिन भी जिले भर के होमगार्डाें ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। शनिवार को जुलूस निकालकर होमगार्डों ने प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों के समान वेतनमान देने, शत प्रतिशत    ड्यूटी दिए जाने की मांग की। होमगार्डों ने कहा कि आठ अगस्त को लखनऊ में अनशन शुरू    किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले के होमगार्ड शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां से नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस निकाला। जुलूस मेंहदावल बाईपास चौक, मेंहदावल चौराहा, मुखलिसपुर चौराहा, गोलाबाजार होते हुए बैंक चौराहा तक गया। पुन: उसी मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा सरकार समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था करें अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होमगार्डों की मांगों को  लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के अयोध्या प्रसाद ने कहा कि  होमगार्ड आठ अगस्त को लखनऊ में  अनशन शुरू करेंगे, जिसमें जिले से भी बड़ी संख्या में होमगार्ड शामिल होंगे। जुलूस में विनय कुमार पांडेय, संजीव कुमार, संतोष कुमार  दुबे, विनोद यादव, संजय  कुमार, रविंदर मौर्य,  लालधर,  रामवृक्ष, अमरीश यादव, बृजेश यादव, महेंद्र  यादव, संजय कुमार यादव,  राजू  यादव, सरोज, पूनम, पुष्पा, मिथिलेश, बबिता,  रीना सिंह, मिशलावती  पांडेय,  मालती, रसीद अहमद,  अजीत पाठक, दुर्गा  प्रसाद, रणविजय, बालेश्वर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed