{"_id":"6a0caf555c49483b870d6f04","slug":"the-heat-has-worsened-the-situation-with-the-heatwave-increasing-the-trouble-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150801-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्मी से हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्मी से हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम लगातार तल्ख बना हुआ है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच पारा 41 डिग्री
सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही गर्म हवा चल रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। स्थिति यह है कि सुबह 10:00 बजे तक गर्मी का व्यापक असर दिखने लगता है। इसके चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है, जबकि अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे लोग घराें में रहने को मजबूर हो रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जो लोग बाहर निकल रहे हैं वह मुंह पर गमछा बांधकर चल रहे हैं। इसके बाद भी गर्म हवा के चलते राहत नहीं मिल पा रही है।
गर्मी का असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। दिन में काफी कम लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। दोपहर में सड़कों सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्म हवा चलने से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, और सलाह दी है कि जरूरी न हो तो दिन में घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
00000000000000000000000
अस्पतालों में बढ़ी उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या
भीषण गर्मी के चलते लोग बीमारियां की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों का इलाज करने के साथ ही परामर्श देकर लोगों को घर भेज रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डाॅ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि जहां पहले 40 से 50 मरीज उल्टी- दस्त के पहुंच रहे थे, वहीं इस समय संख्या बढ़कर 150 से पार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि दिन में जरूरत न हो तो घर में ही रहे। थोड़ी- थोड़ी देर में पानी पीते रहे और एहतियात बरतें।
00000000000000000000
मौसम में तल्खी बनी हुई है। अभी इस सप्ताह में राहत की संभावना नहीं है। तापमान और बढ़ सकता है। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव होने की संभावना है और हल्की बारिश हो सकती है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या