{"_id":"693080ed4736d20879083f76","slug":"the-headmistress-was-found-absent-and-the-fourth-graders-were-unable-to-read-english-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142232-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधानाध्यापिका मिलीं अनुपस्थित, अंग्रेजी नहीं पढ़ पाए कक्षा चार के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधानाध्यापिका मिलीं अनुपस्थित, अंग्रेजी नहीं पढ़ पाए कक्षा चार के बच्चे
Wed, 03 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय उतरावल का निरीक्षण करते डीएम, बच्चों के पठन पाठन का हाल जाना-स्रोत सूचना
डीएम ने बघौली ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय उतरावल, उप्रावि उतरावल व प्राथमिक विद्यालय मरवटिया का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को बघौली ब्लॉक के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित पाई गईं। जबकि तीनों विद्यालयों में पठन पाठन का स्तर काफी खराब पाया गया। कक्षा चार के बच्चे अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पाए। डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के साथ ही शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पठन पाठन का स्तर सुधारने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय उतरावल का निरीक्षण किया। जहां पर पांच शिक्षा मित्र सहित कुल आठ शिक्षक कार्यरत मिले। जबकि विद्यालय में बच्चों की कुल संख्या 91 है। बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती के बावजूद शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के पूछे जाने पर कक्षा 4 के बच्चे अंग्रेजी नहीं पढ़ पाए। जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगने के लिए निर्देशित किया।
विद्यालय में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ व बीईओ को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरावल का निरीक्षण किया। यहां पर पढ़ाई की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई की दशा अच्छी नहीं पाई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता अनुपस्थित पाई गई। जिस पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने बीएसए को विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन के स्तर की जांच करते हुए बच्चों से फीडबैक लिया।