फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The harsh winter weather has intensified. Due to the cold, school timings have been changed for classes up to the eighth grade.

Sant Kabir Nagar News: सर्दी का सितम बढ़ा...आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला

Thu, 18 Dec 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The harsh winter weather has intensified. Due to the cold, school timings have been changed for classes up to the eighth grade.
कोहरे के बीच स्कूल जाते हुए बच्चे । संवाद
संतकबीरनगर। सर्दी का सितम बढ़ गया है। ठंड को देखते हुए आठवीं तक स्कूलों का समय बदल दिया गया है। डीएम ने समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के शैक्षणिक कार्य के लिए 18 दिसंबर से सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित कर दिया है। बुधवार से स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे।
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से कम रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहर तक बादल छाए रहने से ठंड के साथ गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर कोहरा छा गया।
विज्ञापन

कोहरे के कारण हाईवे से लेकर विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन रेंगते दिख रहे थे।
दोपहर में भी हेड लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। कई जगह इस कदर कोहरा रहा कि छोटे वाहनों के चालक बड़े वाहनों के पीछे-पीछे चलने के लिए मजबूर हो रहे थे। यह स्थिति 11 बजे तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बदली भी छाई रही, जिससे ठंड में भी इजाफा हो गया है। लोग ठंड से कांपते नजर आए। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई और लोग देर से घरों से निकले। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर गए वह लोग ठंड से कांपते रहे। जहां कहीं भी आग जलती दिखी वहीं ठहर गए। कुछ लोग चाय की दुकानों पर ठहरकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। ठंड के चलते गरीबों व मजदूर तबके के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।

आजाद चौक पर काम की तलाश में आए भगवान दास, शैलेंद्र आदि ने बताया कि यहां पर अलाव की व्यवस्था न होने से काफी दिक्कत हुई। पशु-पक्षी भी परेशान दिखे। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि कोहरे और ठंड का असर एक सप्ताह तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed