{"_id":"69961b241bae7424cc065bfa","slug":"the-great-sacrifice-concluded-with-the-worship-and-offering-of-offerings-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-153753-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न
Thu, 19 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर में नौ दिनों से चल रही शिव महापुराण कथा और महायज्ञ का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कथावाचक आचार्य संतोष महाराज ने नौ दिनों तक शिव महापुराण की कथा का वाचन करते हुए भगवान शिव की महिमा, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण के श्रवण से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और व्यक्ति धर्म मार्ग पर अग्रसर होता है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। अंत में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अनूप छापड़िया, निर्मल छापड़िया, शिव जायसवाल, फूलचंद साहनी, दिलीप मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन