फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The government has failed on the issue of farmers

Sant Kabir Nagar News: ‘किसानों के मुद्दे पर फेल हो चुकी है सरकार’

Sun, 01 Dec 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
The government has failed on the issue of farmers
संतकबीरनगर। खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से किसान सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। आज किसानों को खाद बीज की समस्या से परेशान होना पड़ता है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
विज्ञापन

इससे पूर्व वह सभा स्थल पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों का सम्मान किया है। किसानों की खाद बीज आदि के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी हमेशा लड़ाई लड़ती रही है। कांग्रेस के शासन काल में किसान खुशहाल था। किसानों की मेहनत पर सरकार पानी फेर दे रही है। उसकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज संतकबीरनगर की धरती पर किसानों के लिए आंदोलन का आगाज हुआ है। यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानाें को उनका हक दिलाकर रहेंगे। प्रदेश सरकार सिर्फ उद्योगपतियों पर ध्यान दे रही है। किसानों की तरफ उसकी निगाह नहीं जा रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है।

सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र मल्ल, पूर्व सांसद मो. मुकीम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मो. नजीर, शांति देवी, दिलशाद अफसर, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed