फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The garbage piled up along the roadside is causing increasing problems for pedestrians.

Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे कचरे से राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

Tue, 30 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The garbage piled up along the roadside is causing increasing problems for pedestrians.
महुली-नाथनगर मार्ग पर  पशु चिकित्सालय के समीप सड़क के बगल में फेंका जा रहा कचरा-संवाद
हरिहरपुर। महुली-नाथनगर की सड़क पर पशु चिकित्सालय के समीप सड़क के किनारे जमा कचरे के ढेर से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे से उठ रही दुर्गंध से आने-जाने वाले राहगीर नाक बंद करके यहां से गुजरते हैं। लोगों ने कचरे के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन


नाथनगर ब्लाॅक में कचरा निस्तारण केंद्र के निर्माण में लाखों रुपये खप चुके हैं फिर भी सड़कों के किनारे कचरे का ढेर जमा है। महुली से हरिहरपुर जाने वाली सड़क के किनारे रिहायशी इलाके के समीप कचरा फेंका जा रहा है जबकि कई जगह कचरे के लिए पात्र और कचरा निस्तारण केंद्र भी बनाया हो गया है। महुली से नाथनगर जाने वाली सड़क पर स्थित पशु चिकित्सालय के पास सड़क के किनारे कचरे का ढेर जमा है। स्थानीय निवासी विनय कुमार, अमित, प्रेम सागर और राहगीर राम किशोर, अनिल, विनोद ने बताया कि बाजार का कचरा लोग सड़क के किनारे फेंक दे रहे हैं। कचरे में सड़न की वजह से दुर्गंध उठ रही है। बाजार में खरीदारी के लिए जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कचरे से उठ रही दुर्गंध हवा के जरिए आसपास के रिहायशी इलाकों के साथ ही नाथनगर बाजार तक पहुंचती है। इससे लोगों का जीना मुहाल है। लोगों ने शीघ्र कचरा निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed