{"_id":"694af49bc426ffacee0686d8","slug":"the-freezing-temperatures-are-numbing-the-hands-of-motorcyclists-as-the-mercury-has-dropped-to-9-degrees-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143301-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गलन से बाइक चालकों के हाथ हो रहे सुन्न, 9 डिग्री तक गिरा तापमान का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गलन से बाइक चालकों के हाथ हो रहे सुन्न, 9 डिग्री तक गिरा तापमान का पारा
Wed, 24 Dec 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
सुबह के समय छाया रहा घना कोहरा-संवाद
संतकबीरनगर। कोहरे और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को दिन में गलन का आलम यह रहा कि एक किलोमीटर चलने पर भी बाइक चालकों के हाथ सुन्न जो जा रहे थे। सुबह के समय में मोती चौराह से लगायत बैंक चौराहा तक तीन जगहों पर स्कूटी फिसलने से पांच लोगों को चोटें आईं। राेजाना की तुलना में सड़कों पर 40 फीसदी कम ही लोग नजर आए। मंगलवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह और शाम कड़ाके की ठंड के चलते के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन, रोडवेज परिसर और निजी बस अड्डों पर यात्री वाहनों का इंतजार करते देखे गए। विगत दो दिनों से पड़ रही कड़ाके के ठंड से कामकाज पर असर पड़ा। मंगलवार को पूरे दिन सूरज बादलों में घिरा रहा। हालांकि एक बजे के करीब हल्का धूप निकला। लेकिन गलन जारी रहा। ग्रामीण इलाकों में ठंड से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। जरूरी होने पर ही बाहर निकले। क्षेत्रों में अलाव की कमी से लोग सड़कों पर कांपते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब रही। सुबह आठ बजे तक सड़कों पर आवागमन न के बराबर था। लोगों ने अपने घरों में ही रहने को प्राथमिकता दी। पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में काफी परेशानी हुई। कोहरे से हाईवे पर लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे।
0
पांच दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान
19 दिसंबरः 20-11
20 दिसंबरः 20-10
21 दिसंबरः 19-10
22 दिसंबरः 19-10
23 दिसंबर: 19-9
--
कार्यालयों में भी काम काज रहा प्रभावित
गलन के चलते को सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहा। जरूरी खरीददारी के लिए ही लोग बाजार में निकले। दुकानों में भी ग्राहक कम दिखे। दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। ठंड से बाजार में दुकानें भी देर से खुलीं। शाम को गलन बढ़ने के कारण दुकानें जल्दी बंद हो गईं। लोग काम निबटा कर जल्दी से घर पहुंच गए। कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा के चलते सुबह छात्र ठिठुरते हुए पहुंचे।