{"_id":"63af277ca6322377a45d2318","slug":"the-fraudster-stole-one-lakh-rupees-from-the-account-khalilabad-news-gkp462679591","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जालसाज ने खाते से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जालसाज ने खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
विज्ञापन
जालसाज ने खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्रेडिट कार्ड बनने की बात कहकर जालसाज ने एक व्यक्ति से जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद उसके बैंक खाते से 1,15832 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का संदेश आने पर पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
काली जगदीशपुर निवासी गिरजेश ने तहरीर में कहा है कि उसके मोबाइल फोन पर 25 दिसंबर को एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि आपका क्रेडिट कार्ड बनना है। कुछ प्रोसेस करना होगा। इस दौरान फोन करने वाले ने उनके मोबाइल फोन पर आए तीन बार ओटीपी को पूछ लिया। उसके बाद नाथनगर स्थित एसबीआई शाखा स्थित उनके खाता से 1,15832 रुपये निकाल लिए। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि अज्ञात पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद