फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The four-crore proposal for the Vidhiyani road is stuck with the government, causing increased difficulties.

Sant Kabir Nagar News: विधियानी मार्ग का चार करोड़ प्रस्ताव शासन में अटका, बढ़ी परेशानी

Fri, 26 Dec 2025 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The four-crore proposal for the Vidhiyani road is stuck with the government, causing increased difficulties.
शहर का वि​धियानी मार्ग जो जर्जर हाल में है।
संतकबीरनगर। एक तरफ जहां रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। वहीं दूसरी तरफ स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। इससे होकर आना-जाना मुश्किल हो गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए पालिका प्रशासन ने करीब चार करोड़ प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


खलीलाबाद शहर के विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर जहां कई विद्यालय, कोचिंग संस्थान हैं वहीं यह मार्ग रेलवे स्टेशन को भी जोड़ता है। इस मार्ग से होकर बड़े वाहनों का आना-जाना होता है। वर्तमान में यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थिति यह है कि गड्ढे काफी बड़े हो गए हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्र के लोगों ने कई बार आंदोलन किया और प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन सड़क की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए करीब चार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, लेकिन अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। जिसके कारण लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। इस क्षेत्र के निवासी गोरख प्रसाद, गणेश यादव आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। यदि यह सड़क बन जाए तो रेलवे स्टेशन आने-जाने यात्रियों के साथ ही आम लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही शहर में जाम की समस्या भी दूर हो सकती है।
विज्ञापन


विधियानी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए करीब चार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिल जाए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश कुमार- ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed