फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The food team seized 14 quintals of pulses and 377 liters of milk

Sant Kabir Nagar News: खाद्य टीम ने 14 क्विंटल दाल और 377 लीटर दूध किया सीज

Mon, 10 Mar 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The food team seized 14 quintals of pulses and 377 liters of milk
मेंहदावल में मिठाई की दुकान पर जांच करते एसडीएम और खाद्य विभाग के अ​धिकारी। 
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान 14 क्विंटल दाल और 377 लीटर अमूल दूध संदिग्ध मिलने पर सीज किया गया। इस साथ ही कुल सात नमूने संग्रहति किए गए।
विज्ञापन

एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय व सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से होली के दृष्टिगत मिठाई की दो दुकानों से तीन नमूने संगृहीत किए। इसी क्रम में खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक दुकान से तहसीलदार खलीलाबाद, सहायक आयुक्त खाद्य बस्ती मंडल बीके पांडेय व सहायक आयुक्त ने खाद्य पदार्थों के चार सैंपल संग्रहित किए। इस दौरान संदिग्ध मिलने पर 14 क्विंटल दाल और 377 लीटर अमूल ताजा दूध सीज किया गया, जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 1,32,204 है। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता, इंद्रेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed