{"_id":"584c441a4f1c1b732a449ed2","slug":"the-fog-and-the-wind-grew-cold-the-houses-people-dubuque","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और हवा से बढ़ी ठंड, घरों में दुबके लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और हवा से बढ़ी ठंड, घरों में दुबके लोग
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
वाहन का इंतजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। तेज कोहरे के साथ ही तेज हवा चलने से गलन बढ़ गई है। ठंड से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के चलते ट्रेन और बसों की स्पीड कम हो गई है। वाहन चालक कोहरे की वजह से लाइट जलाकर चल रहे है। दिन में हल्की सी धूप निकली, लेकिन वह भी धुुधली रही और कुछ देर बार गायब हो गई। पूरे दिन लोग अलाव तापते रहे।
पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही ठंड से जहां लोग परेशान है वही शनिवार को तेज हवा के साथ ही गलन बढ़ गया। पूरे दिन आसमान में कोहरा छाया रहा। करीब तीन बजे हल्की सी धूप निकली, लेकिन बादल होने की वजह से वह भी छिप गई। कोहरे और हवा के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुुआ तो घरों में दुबक गए। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर लोग कम संख्या में दिखे। कोहर की वजह से कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। रोडवेज की बसों की स्पीड भी थम गई थी। गलन से राहत लेने के लिए लोगों ने आग जलाकर राहत की सास ली। वही ऊनी वस्त्रों की बिक्री करने वाले दुकानदार भी ठंड बढ़ने से काफी खुश है। उन्हें अपनी दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिखी। इसके अलावा स्कूलों में भी बच्चे अलाव तापते देखे गए। मेंहदावल बाईपास पर बस स्टैंड न होने से लोगों को खुले आसमान में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ा। वही रिक्शा चालक भी सड़क पर कम ही दिखे।