फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The flower market is filled with fragrance as the New Year approaches.

Sant Kabir Nagar News: नववर्ष की आहट से महक उठा फूलों का बाजार

Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The flower market is filled with fragrance as the New Year approaches.
बाजार में बिक रहा फूल-संवाद
संतकबीरनगर। नववर्ष की आहट से जिले भर के फूल के बाजारों में रौनक लौट आई है। खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल सहित अन्य कस्बे की बाजारों में फूलों की बिक्री तेज हो गई है। मंदिरों, घरों की सजावट और नववर्ष के स्वागत के लिए लोग फूलों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे फूल विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


फूल विक्रेता राजन जायसवाल ने बताया कि गुलाब, गेंदा और चमेली की मांग सबसे अधिक है। सामान्य दिनों की तुलना में फूलों की कीमतों में भी हल्की गिरावट भी आई है। बाजारों में सुबह और देर शाम को ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। साथ ही दुकानों पर रंग-बिरंगे फूलों से बाजार महक रहे हैं। खरीदारी करने आए युवाओं में नववर्ष को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महुली निवासी शिवम कुमार ने बताया कि नववर्ष पर घर और पूजा स्थल की सजावट के लिए फूलों की खरीदारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत सकारात्मक माहौल और पूजा-पाठ से करना शुभ माना जाता है। गोला बाजार में फूलों के दामों की जानकारी लेने पहुंचे संदीप ने बताया कि दोस्तों और परिवार के साथ नववर्ष मनाने के लिए फूल जरूरी हो गए हैं, जिससे माहौल खुशनुमा बनता है।
विज्ञापन

इधर, खलीलाबाद के फूल व्यवसायी संजू माली ने बताया कि नववर्ष के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों और पूजा-पाठ के कारण भी फूलों की मांग बढ़ी है। इससे फूल विक्रेताओं को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। नववर्ष के उत्साह में लोग घरों को सजाने की तैयारी में हैं। रंग-विरंगे फूलों की खुशबू से बाजार सुवासित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed