{"_id":"643c3698343071c01d08096a","slug":"the-fire-in-the-fields-reached-the-population-khalilabad-news-c-7-1-128570-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेतों में लगी आग आबादी में पहुंची, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेतों में लगी आग आबादी में पहुंची, मची अफरा-तफरी
Sun, 16 Apr 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। मेंहदावल नगर पंचायत के काठी वार्ड के पास रविवार को खेतों में लगी आग रिहायशी बस्ती के पहुंच गई। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किया। वहीं, दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में अधिक समय लगने की वजह से आग बुझने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार को दिन के करीब 12:00 बजे औरही सिवान के खेत में गेहूं के डंठल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलते-फैलते कांटी व मिश्रवलिया सिवान तक पहुंच गई। आबादी के करीब आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दी।
दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने एक-दूसरे के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने नगर पंचायत के टैंकर से पानी निकालकर आग पर फेंकना शुरु किया। बाद में पहुंची दमकल की गाड़ियों के सहयोग से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत महसूस की।