फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The fire burned 20 bigha wheat crop

आग से 20 बीघे गेहूं की फसल जली

Fri, 15 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The fire burned 20 bigha wheat crop
आग से फसल जलकर राख। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 जिले में आग लगने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। छह से अधिक जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। जिसमें गेहूं की कुछ फसल और ठंडल जला। गांव वालों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार महुली क्षेत्र के डोमाडीह और बनकटिया गांव के सीवान में शुक्रवार को अज्ञात कारण से कोडऱी जंगल में आग लग गई। आग जंगल से निकलकर पास में स्थित डोमाडीह गांव निवासी साधू यादव, रामअवध, मोती व रामलखन का करीब आठ बीघा गेहू की फसल जलाकर राख कर दिया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गई। आस पास गांव के ग्रामीणों ने दमकल टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया। इसी तरह महुली गांव निवासी बदरी यादव के खेत में शुक्रवार की दोपहर भैस चरा रहे कुछ सरारती बच्चों द्वारा माचिस जलाने से आग लग गई।
विज्ञापन

जिससे बदरी यादव का आधा बीघा गेहू की फसल जलकर राख हो गई। इसी तरह गालीमपुर गांव में गुरूवार की रात्रि अज्ञात कारण से काट कर रखे गये गेहूं के बोझ में आग लग गई। जिससे गांव के ही रामशंकर नाई का करीब एक सौ से ज्यादा बोझा गेहूं की फसल जल गया। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बेल्डुहा गांव में कुछ शरारती बच्चों के जरिए कंबाइन से कटे गेहूं के ठंडल में आग लगा दिया। आग लगने की जानकारी होते ही आस पास के ग्रामीण भारी संख्या में पहुंच गये। आग लगने की सूचना पर महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से आग को बुझा दिया गया। प्रभारी एफएसओ शंभू शंकर ने बताया कि डोमन, केरमुआ, बलुआ, सेमरियावां क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली तो मौके पर फायर गाड़ी भेज कर आग बुझवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed