फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The father's wish to send Shamsuddin abroad remained unfulfilled.

Sant Kabir Nagar News: पिता का शमशुद्दीन को बाहर भेजने का अरमान रह गया अधूरा

Sun, 08 Mar 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The father's wish to send Shamsuddin abroad remained unfulfilled.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मोतीनगर मोहल्ला निवासी शमशुद्दीन की मौत के बाद उसके पिता इकबाल अहमद का अपने बेटे को बाहर भेजने का अरमान अधूरा रह गया। रात में वह पिता को देर से आने की बात कहकर घर से निकला था। पिता ने उसे टोका भी था। इसके बाद भी वह जल्दी घर आने की बात कहकर दोस्तों के साथ चला गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद उसके घर पर आसपास के लोग व रिश्तेदार पहुंचकर परिजनों को दिलासा देने में जुट गए। मोतीनगर मोहल्ला निवासी इकबाल अहमद के पांच बच्चे हैं। दो बेटे और तीन बेटियों में शमशुद्दीन परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। वह काफी मिलनसार था। पिता इकबाल के अनुसार बेटा ड्राइवरी करके परिवार के भरण-पोषण में सहायक था। पहले भी वह बेटे को देर रात कहीं जाने के लिए रोकते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की रात जब बेटे ने देर से घर आने की बात बताई तो उन्होंने उसे टोका। इस पर शमशुद्दीन ने दोस्तों के साथ बाहर जाने और जल्दी घर आने की बात बताई थी। पिता को यह नही पता था कि यह उनके बेटे से अंतिम बार बात हो रही है। वह बेटे को बाहर भेजने की तैयारी में थे। देर रात को जब दुर्घटना की खबर घर पर पहुंची तो वह लोगों के साथ जिला अस्पताल पर पहुंचे। जहां जवान बेटे की मौत की खबर उन्हें मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका बेटे को बाहर भेजने का अरमान अधूरा रह गया। घटना की सूचना के बाद इकबाल के रिश्तेदार व अन्य लोग घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
---------------
दूसरे की गाड़ी लेकर गए थे सभी साथी
आसपास के लोगों के अनुसार ड्राइवर होने की वजह से शमशुद्दीन का कई चार पहिया वाहन मालिक जो किराए पर गाड़ी चलवाते थे उनसे जान पहचान थी। इससे उसको गाड़ी आसानी से मिल जाती थी। शनिवार की रात शहर के ही एक व्यक्ति की गाड़ी मांग कर पांचों एक साथ निकले थे। कार बुधा नहर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि शमशुद्दीन को जिला अस्पताल आने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाकी के चारों घायल अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed