Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The family members from Barsana agreed to the post-mortem after being persuaded by villagers and the police.

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों व पुलिस के मनाने पर पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए बरसाना के परिजन

Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The family members from Barsana agreed to the post-mortem after being persuaded by villagers and the police.
धर्मसिंहवा। बखिरा के प्रतापपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से हुई 60 वर्षीय महिला बरसाना की मौत के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। गांव के लोगों व प्रशासन के मनाने के बाद बृहस्पतिवार की रात में लोग तैयार हुए। शुक्रवार को देर शाम शव का पोस्टमार्टम हो सका।
विज्ञापन

बिजली गिरने से बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की बरसाना (60) वर्ष की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। वह अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। बरसाना का बड़ा बेटा विदेश में रहकर नौकरी करता है, जबकि दूसरा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घर पर दो बेटियों सहित बरसाना के पति तूफानी घटना के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन

परिजन पहले बरसाना के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। उनका मानना था कि मरने के बाद शव का चीर-फाड़ अच्छा नहीं, लेकिन गांव के प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र त्रिपाठी व पुलिस के अधिकारियों के मानने पर बृहस्पतिवार देर रात में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बरसाना का छोटा बेटा घटना सुनकर दिल्ली से खलीलाबाद पहुंचा, उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed