{"_id":"5be86877bdec227eda03196c","slug":"the-family-living-in-tin-shed-did-not-get-the-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिन शेड में रहने वाले परिवार को नहीं मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिन शेड में रहने वाले परिवार को नहीं मिला लाभ
संतकबीरनगर
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
टिन शेड में रहने वाले परिवार को नहीं मिला लाभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहरौली (संतकबीरनगर)। विकास खंड सेमरियांवा के ग्राम पंचायत लौकी लाला में एक गरीब परिवार टिन शेड वाले एक कमरे में जीवन-यापन कर रहा है। रोजगार के लिए परिवार का मुखिया मुंबई गया है। खेती के लिए जमीन भी नहीं है। इसके बावजूद इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला।
लौकी लाला गांव निवासी अफाक की आर्थिक हालत खराब है। रोजगार की तलाश में मुंबई गए अफाक की पत्नी शबरू निशा आठ बच्चों के साथ एक कमरे वाले टिन शेड के घर में रहती है। अफाक का नाम आवास आवंटन की स्थाई पात्रता सूची में भी है, लेकिन इन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिला। शबरू निशा का कहना है कि हर वर्ष जब आवास के लिए रुपया मिलता है तो उनके पति का नाम छूट जाता है। इसके लिए वह कई बार ब्लॉक का चक्कर लगा चुकी है। केवल आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। इसी गांव की सजरा खातून पत्नी मोहम्मद शमीम भी प्रधानमंत्री आवास की पात्रता की शर्तों को पूरा करती हैं, लेकिन न जाने किस आधार पर इन्हें आज तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला। इस संबंध में लौकी लाला गांव के प्रधान खुर्शीद अहमद ने बताया कि शबरू निशा और सजरा खातून को भी आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सूची भेजी गई है। शासन की स्वीकृति मिलते ही इन्हें लाभ दिया जाएगा।