फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The family had filed a case of elopement, the girl married the same man in the temple.

Sant Kabir Nagar News: परिवार ने कराया था भगाने का केस युवती ने उसी से मंदिर में की शादी

Fri, 24 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The family had filed a case of elopement, the girl married the same man in the temple.
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में दो अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। एक समुदाय की युवती ने प्रेमी संग मंदिर में रचाई है। हालांकि कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने युवक पर भगाने का केस दर्ज कराया था। धनघटा थाना क्षेत्र के गांव में एक समुदाय की युवती ने प्रेमी के साथ धनघटा के दानी नाथ शिव मंदिर में विवाह कर लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इसकी पुष्टी की है। वीडियो में वह कह रही है कि वह बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकती है। शादी की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन नाराज हैं। मामला दो समुदायों का होने के वजह से गांव में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने सतर्कता और सुरक्षा को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में पुलिस गश्त लगातार जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि युवती के परिजनों ने एक सप्ताह पहले युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था और उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed