{"_id":"6935c42af9199982c4000de1","slug":"the-family-counseling-center-and-pink-booth-have-saved-16-couples-from-separation-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142430-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिवार परामर्श केंद्र व पिंक बूथ ने 16 जोड़ों को बिखरने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिवार परामर्श केंद्र व पिंक बूथ ने 16 जोड़ों को बिखरने से बचाया
Sun, 07 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना व पिंक बूथ पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत 16 जोड़ों को बिखरने से बचाया गया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में 10 मामलों की सुनवाई हुई। पिंकबूथ परिवार परामर्श केंद्र सर्किल खलीलाबाद पर प्रभारी सुमन मिश्रा एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी, प्रमोद त्रिपाठी व सुनीता गौतम की अध्यक्षता में 6 मामलों का निपटारा हुआ।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, रिजवाना खातून व विर्जिश हसन, करिश्मा व श्याम सुंदर, अनवर हुसैन व निकहत, मंतोष व उनजिता, अंजली देवी व अजय, रितिका व दीपक यादव, सोनी व विकास, सरिता व संजय, रेखा निषाद व रुपेश, परमशीला व अखिलेश यादव के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। इसी तरह पिंक बूथ पर रजनी व सुनील, मनीषा व शिवराम, उमा व पवन, सोनम गुप्ता व राजेन्द्र प्रसाद, अफसाना खातून व शमा खातून, उर्मिला व अनिल के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया गया। संवाद