फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Electricity Amendment Bill will be opposed at every level.

Sant Kabir Nagar News: इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट विधेयक का हर स्तर पर होगा विरोध

Sun, 01 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The Electricity Amendment Bill will be opposed at every level.
प्रदर्शन करते बिजली कर्मी।
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शनिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने लोकसभा के बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट विधेयक पेश होने की संभावना जताई और चेताया कि यदि विधेयक पेश किया गया तो बिजली कर्मी हर स्तर पर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि आम बजट पर बिजली कर्मियों की नजर बनी हुई है। यदि बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट विधेयक को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई तो बिजली कर्मी चुप नहीं बैठेंगे और हर स्तर पर विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी भास्कर पांडेय ने कहा कि बिजली कर्मी यह उम्मीद करते हैं कि आम बजट में बिजली क्षेत्र को व्यापक जनहित में सार्वजनिक क्षेत्र में ही बनाए रखा जाएगा। यदि बजट में निजीकरण या इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट विधेयक से संबंधित कोई भी प्रस्ताव सामने आता है, तो बिजली कर्मियों सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, श्रवण प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, रंजन कुमार, आशीष कुमार, मनोज यादव, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed