फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The dream of Smart City remains unfulfilled, many development works remain unfulfilled.

Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट सिटी का सपना रह गया अधूरा, नहीं हुए विकास के कई कार्य

Tue, 24 Mar 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The dream of Smart City remains unfulfilled, many development works remain unfulfilled.
शहर का जर्जर मुखलिसपुर रोड। संवाद
संतकबीरनगर। शहर को स्मार्ट बनाने का सपना पूरा नहीं हो पाया है। इसके तहत शहर में मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट वाहन पार्किंग, कल्याण मंडपम सहित कार्यों की स्वीकृति मिली है, लेकिन अभी कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। दूसरी तरफ प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण और फुटपाथ का निर्माण कार्य भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर की आबादी एक लाख से ऊपर है। ऐसे शहरों को शासन ने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पहल की है। इसके तहत डिजिटल लाइब्रेरी, बेहतर सड़कें, चौराहों के सुंदरीकरण, फुटपाथ का निर्माण आदि कार्य कराए जाने हैं। इससे पूर्व सेफ सिटी के तहत मेंहदावल बाईपास पर सुंदरीकरण का कार्य कराया गया, लेकिन शहर के अन्य चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शहर की वर्तमान स्थिति यह है कि मुखलिसपुर तिराहे से अंडरपास होकर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। गिट्टियां बिखरी हैं, जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही विधियानी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क भी बदहाल है। हालांकि इसके लिए पालिका प्रशासन ने चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुखलिसपुर तिराहे की स्थिति यह है कि यहां अतिक्रमण है। पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रतिमा के आसपास ठेला वालों का कब्जा हो गया है। लोग सड़े गले फल व सब्जी आसपास फेंक दे रहे हैं, जिससे समस्या बढ़ गई है। यह चौराहा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी प्रकार आजाद चौक के सुंदरीकरण का कार्य भी नहीं हो सका है।
नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने इस चौराहे का निरीक्षण किया था और कार्य कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हो सका है। यही नहीं वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जा रही है। इसकी वजह यह है कि फुटपाथ का निर्माण अधिकतर स्थानों पर नहीं हो सका है।

000000000000000000000
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शीघ्र ही कदम उठाए जाएंगे। जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही शहर में स्मार्ट वाहन पार्किंग सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed