{"_id":"65c50bcdaef227c2ab0e8c44","slug":"the-district-will-not-release-bonus-to-250-teachers-who-have-gone-on-inter-district-transfer-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109514-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंतर जनपदीय स्थानांतरण में गए 250 शिक्षकों को बोनस जिले से नहीं होगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंतर जनपदीय स्थानांतरण में गए 250 शिक्षकों को बोनस जिले से नहीं होगा जारी
विज्ञापन
- एओ ने स्थानांतरित शिक्षकों के जनपद के एओ को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के 250 शिक्षकों का अंतर जनपदीय स्थानांतरण हुआ है। इन शिक्षकों का 2022-23 का बोनस भुगतान होना है। इसको लेकर शिक्षकों ने आवेदन किया है, लेकिन वित्त लेखाधिकारी ने स्थानांतरित शिक्षकों के जनपद से वित्त लेखाधिकारी को ही वेतन भुगतान के लिए पत्र जारी कर दिया है। इसको लेकर शिक्षक असमंजस में हैं।
पिछले माह जिले से गैर जनपद में 250 शिक्षकों का अंतर जनपदीय स्थानांतरण हुआ था। इसके तहत शिक्षक स्थानांतरित जनपद में कार्यभार भी ग्रहण कर लिए है। स्थानांतरित शिक्षकों को वर्ष 2022-23 का बोनस दिया जाना है। इसको लेकर स्थानांतरित शिक्षक बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। इधर वित्त एवं लेखाधिकारी ने स्थानांतरित शिक्षकों के जनपद के वित्त लेखाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जिन शिक्षकों का अंतर जनपदीय स्थानांतरण हुआ है। उनका कार्य प्रमाणित कर भेज दिया गया है। इस वजह से बोनस का भुगतान स्थानांतरित जनपद से ही होना है। अत: शिक्षकों को बोनस भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक ने बताया कि जो शिक्षक गैर जनपद स्थानांतरित हो गए हैं। शासनादेश के अनुसार जहां पर शिक्षक कार्यभार ग्रहण किया है। उसी जनपद से उनको बोनस दिया जाना है। इसके लिए कार्य प्रमाणिक कर भेज दिया गया है।