फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The dispute ended with the police's intervention.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस की सक्रियता से विवाद समाप्त

Sun, 05 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The dispute ended with the police's intervention.
बेलहर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव में नवरात्र में गाना बजाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया था। जिसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप चल रहा था। उक्त मामले में बेलहर पुलिस की सक्रियता से दोनों पक्षों में सुलह समझौता हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को बेलहर कला थाना क्षेत्र के ग्राम अकोली में काली माता मंदिर पर साउंड बज रहा था। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के आजम खान, इफ्तेखार अहमद, कमर अहमद, शमशुल हक, अकबाल समेत दो दर्जन से अधिक लोग पहुंचकर साउंड बंद करने को कहने लगे। जिस पर विनय गौड़, परशुराम, शंभू, जयप्रकाश, कपूरचंद आदि लोगों ने कहा कि नवरात्र का समय चल रहा है, पूजा-पाठ होगा, इसके बाद बंद कर दिया जाएगा। जिस पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने आपत्ति की कि नई परंपरा बिना परमिशन के नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उक्त मामले की जानकारी मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम व बेलहर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एसडीएम रजनीश राय, एसओ अनिल कुमार ने दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया। रविवार को दोनों पक्षों के बीच आम सहमति से सुलह-समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed