{"_id":"695aaf196639f16b90079dc5","slug":"the-demand-for-jewelry-made-with-sparkling-gemstones-has-increased-in-the-market-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-143876-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाजार में चमकदार नग से बने आभूषणों की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाजार में चमकदार नग से बने आभूषणों की मांग बढ़ी
Sun, 04 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
fere
- फोटो : सांकेतिक
संतकबीरनगर। पार्टी या खास मौकों पर महिलाएं सोने-चांदी के महंगे आभूषण पहनने के बजाय हल्के और आकर्षक आभूषणों को पसंद कर रही हैं। ऐसे में बाजार में देखने में आकर्षक और दाम में सस्ते कई प्रकार के आभूषण महिलाओं को लुभा रहे हैं। जरकन यानि चमकदार नग से बने आभूषणों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। महिलाएं जरकन नेकलेस सेट की खरीदारी में रुचि दिखा रही हैं।
सोने-चांदी के घटते दामों के कारण सराफा बाजार में सन्नाटा है। महंगे आभूषणों ने महिलाओं को इनसे दूर कर दिया है। ऐसे में पार्टी या किसी खास मौकों के लिए महिलाओं ने बाजार में बिकने वाले आर्टिफिशियल आभूषणों में रुचि दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के गोला बाजार सहित अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों पर महिलाओं के विभिन्न डिजाइन और वैरायटी के आभूषण उपलब्ध हैं। इनमें महिलाओं को सबसे अधिक जरकन नग से बने आभूषण पसंद आ रहे हैं।
जरकन नग से सजे ईअर रिंग्स, ब्रेसलेट, नथ, कंगन और गले के हल्के व भारी सेट महिलाओं को लुभा रहे हैं। इनकी कीमत भी महिलाओं के बजट में ही है। ऐसे आभूषणों में कई तरह की डिजाइन और वैराइटी भी बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदार जयकरन ने बताया कि खास मौकों के लिए महिलाओं की ओर से जरकन नेकलेस सेट और कंगन खास पसंद बने हुए हैं। महिलाएं इन सेट को साड़ी, लहंगा, सलवार सूट के पहनकर अपनी सुंदरता को बढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में इन नेकलेस सेट की कीमत 250 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है। वहीं, कंगन 300 रुपये से 800 रुपये जोड़े के हिसाब से मिल रहे हैं।