फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The death of the driver of the tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Mon, 17 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The death of the driver of the tractor overturns
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव के दक्षिण रविवार की रात एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

कोल्हुआ लकड़ा निवासी 45 वर्षीय पल्टू पुत्र श्यामराज गांव के ही रहने वाले मुल्लुर राय का ट्रैक्टर चलाते थे। रविवार की शाम को गांव के दक्षिण सीवान में कुछ लोगों के खेत की जुताई करने गए थे। वह रात करीब आठ बजे जुताई करके ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहे थे। गांव से 200 मीटर दक्षिण पहुंचे ही थे। उसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया और पल्टू नीचे दब गए। घटना की जानकारी होने पर जब तक लोग पहुंचे और उन्हें बाहर निकाले, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर ट्रैक्टर मालिक और पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ली। गांव वालों ने बताया कि तीन भाईयों में पल्टू सबसे बड़ा था। दो भाई अलग-अलग रहते है। जबकि वह अपने माता- पिता के साथ रहता था। उसके पास दो बेटे दिलीप और बबलू है। घटना से पत्नी उर्मिला रोते - रोते बेहोश हो जा रही थी। मां-बाप और बेटे ,बहू भी गमगीन थे। गांव के लोग भी उसके मिलनसार स्वभाव के कारण आहत दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed