{"_id":"6352e063cdcdf73dbc6576d5","slug":"the-death-of-a-young-man-riding-a-bicycle-in-the-grip-of-a-tractor-trolley-khalilabad-news-gkp4548900119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन

मेंहदावल(संतकबीरनगर)। बीएमसीटी मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बाराखाल दुर्गामंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बखिरा क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र राजेंद्र शुक्रवार को साइकिल से अपनी बहन के घर कैम्यिरगंज क्षेत्र के बलुआ सोनोरा जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर बाराखाल दुर्गा मंदिर से पहले ही पहुंचा थे। उसी दौरान लक्ष्मी जी की मूर्ति को लेकर गुजरी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अखिलेश घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी मेंहदावल ले गई जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अखिलेश के दो बच्चें है। एक पांच वर्ष और दूसरा सात वर्ष का। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया ट्रैक्टर- ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा जा रहा है।