{"_id":"692deadb93d480214e01e41d","slug":"the-death-of-a-soldier-posted-in-chhattisgarh-stf-created-a-ruckus-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142154-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छत्तीसगढ़ एसटीएफ में तैनात जवान की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छत्तीसगढ़ एसटीएफ में तैनात जवान की मौत से मचा कोहराम
Tue, 02 Dec 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
मृत जवान रामकरन गोस्वामी की फाइल फोटो
मेहदावल। छत्तीसगढ़ में एसटीएफ में तैनात मेहदावल नगर पंचायत के सियर मोहल्ला निवासी रामनरायन गोस्वामी की शनिवार को मौत हो गई। सोमवार की देर शाम शव मेहदावल पहुंचा तो घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। देर शाम पंडित पुरवा स्थित श्मशान घाट पर साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद उनका दाह संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
बताया जाता है कि मेहदावल नगर पंचायत के उत्तर पट्टी वार्ड के सियर टोला निवासी रामनरायन गोस्वामी (47) छत्तीसगढ़ में स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात थे। शनिवार को परेड के दौरान वहीं पर चक्कर खाकर गिर पड़े। उनके बड़े भाई बबलू गोस्वामी ने बताया कि ब्रेन हेमरेज के कारण वही विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल में कराया था। शनिवार को ही देर रात उनकी मृत्यु हो गई। शव विभागीय वाहन से मेहदावल लाया गया। पत्नी सुदामा गोस्वामी पति का शव देखकर बेहोश हो जा रही थी। पुत्री अंजनी गोस्वामी अपने पापा को खोज रही थी। परिवार में कोहराम मचा था। हर तरफ मातम का माहौल था।
पंडित पुरवा स्थित श्मशान घाट पर बेटा आकाश गोस्वामी ने पिता को मुखाग्नि दी। वही शव के साथ आए एसटीएफ के जवानों ने श्मशान घाट पर मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हर किसी की आंख नाम हो गई बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है हर कोई घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर रहा है।