{"_id":"69347f8c95773d16d30dfdf8","slug":"the-death-of-a-middle-aged-man-in-a-road-accident-has-caused-chaos-in-his-home-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142404-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में अधेड़ की मौत से घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में अधेड़ की मौत से घर में मचा कोहराम
Sun, 07 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर/महुली। महुली-हरिहरपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात बोलेरो की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए थे। जिला अस्पताल ले जाते समय महुली थाना क्षेत्र के मानपुर के रहने वाले दीपू (50) पुत्र रामनौकर की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
मानपुर निवासी दीपू व कमलचंद शुक्रवार की देर शाम बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने हरिहरपुर जा रहे थे। महुली हरिहरपुर मार्ग पर खलीलाबाद की तरफ आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घायलावस्था में उन्हें नाथनगर सीएचसी पहुंचाया गया। मृतक दीपू नाथनगर ब्लॉक में सोशल आडिट टीम का सदस्य था और उसकी पत्नी रेनू आशा कार्यकर्ता हैं। सूचना के बाद वह पूरी तरह से बेसुध हो गई्र। वही दीपू की दो बेटियों में सेजल (18) वर्ष और रंगोली (16) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। घटना की जानकारी के बाद रिश्तेदार व अन्य लोग घर पर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाने में जुट गए।