फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The culvert roof has collapsed, posing a risk of an accident.

Sant Kabir Nagar News: पुलिया की छत ढही, हादसे का खतरा

Tue, 30 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The culvert roof has collapsed, posing a risk of an accident.
धर्मसिंहवा के अतरीनानकार में गिरा पुलिया का छत-संवाद
धर्मसिंहवा। सांथा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अतरीनानकार के राजस्व गांव झौवाकोमर के उत्तर पूरब तालाब के पास पुलिया की छत ढह गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों को हादसे का खतरा
विज्ञापन

सता रहा है।
ग्राम पंचायत अतरीनानकार में डीएम की चौपाल में ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत की मांग की थी। लेकिन, अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। इस मार्ग से संतकबीरनगर के अलावा गोरखपुर व सिद्धार्थनगर के विद्यार्थी विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। गोरखपुर जनपद के मरहठा व सिद्धार्थनगर के मदुआपुर गांव सहित कई अन्य गांव के स्कूली बच्चों व राहगीरों का इस रास्ते से आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

यह पुलिया संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर की सीमा पर है। गांव के राजेश साहनी, सुबाष यादव, अरविंद, विपिन आदि लोगों का कहना है कि लगभग एक वर्ष से पुल का छत गिरा हुआ है। इस पर जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं पड़ रहा है। जिससे चार पहिया वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। लोगों को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द पुलिया की छत की मरम्मत की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed